स्वागत, सत्कार से लेकर स्मारिका वितरण के लिए बनाई समितियां

भास्कर संवाददाता | उज्जैन श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा प्रस्तावित अभा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार को शर्मा परिसर देवास रोड पर किया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक गोलू शुक्ला और सारस्वत अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज होंगे। आयोजन स्थल शर्मा परिसर देवास रोड पर समाज के लोगों की एक बैठक रखी गई। अध्यक्षता करते हुए समाज अध्यक्ष ईश्वरचंद्र दुबे ने कार्यक्रम के संयोजन के लिए स्वागत एवं सत्कार समिति, पंजीयन समिति, भोजन व्यवस्था समिति, स्मारिका वितरण समिति आदि अलग-अलग समितियों का गठन करते हुए प्रत्येक समिति में सदस्यों को दायित्व सौंपे हैं। पंजीयन प्रक्रिया के लिए अलग काउंटर बनाया है, जिसमें आजीवन सदस्य और प्रतिभागियों के पंजीयन करेंगे। इस काउंटर के प्रभारी कोषाध्यक्ष दिनेश शुक्ला है। दूसरे काउंटर पर सहयोग/ दानदाताओं से राशि संग्रहण की व्यवस्था की गई है, इसका प्रभारी गंगाप्रसाद मिश्रा एवं डॉ. संजीव तिवारी को बनाया है। स्मारिका वितरण समिति में मनोज तिवारी एवं कृष्णानंद तिवारी को सम्मिलित किया है, जो प्रतिभागियों के बायोडाटा युक्त स्मारिका आगंतुकों को उपलब्ध कराएंगे। स्वागत एवं सत्कार समिति का प्रभारी वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य कृपाशंकर पांडे, जगदीश शुक्ला एवं अनिल शुक्ला को बनाया है। भोजन व्यवस्था रवींद्र तिवारी, ज्योतिषाचार्य पं. अतुल दुबे, श्रीकांत बाजपेई, सुबोध पाठक एवं रोहित पांडे के जिम्मे रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *