सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग आज (22 दिसंबर) छिंदवाड़ा के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां सांसद खेल महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके अलावा वे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। 12 बजे आएंगे, 2 बजे सिवनी रवाना होंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री सारंग दोपहर 12 बजे सौंसर विकासखंड से छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। उनका शहर में करीब 2 घंटे का प्रवास रहेगा। दोपहर 2 बजे वे छिंदवाड़ा से सिवनी जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। पोला ग्राउंड और सांसद निवास जाएंगे मंत्री सबसे पहले स्थानीय पोला ग्राउंड (दशहरा मैदान) जाएंगे। वहां वे आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे सांसद निवास पहुंचकर मुलाकात करेंगे। कायस्थ समाज करेगा अभिनंदन, मंदिर भी जाएंगे दोपहर 1:30 बजे छोटा तालाब स्थित कायस्थ भवन में कायस्थ समाज द्वारा उनका अभिनंदन समारोह रखा गया है। इसके बाद दोपहर 1:50 बजे वे चार फाटक, सिवनी रोड स्थित संतोषी माता मंदिर पहुंचेंगे, जहां धर्म ध्वजा अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।


