अनूपपुर में ठंड के चलते दो दिन स्कूल बंद:कोहरे और कड़ाके की ठंड से लिया फैसला; विजिबिलिटी 10 मीटर से कम

अनूपपुर जिले में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विजिबिलिटी कम होने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी के मद्देनजर, जिले में कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई है। सुबह 8 बजे के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में जिले का तापमान 5 डिग्री से नीचे जिले में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इस कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पर्यटन स्थल अमरकंटक में भी बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। नर्मदा तटों और मैदानी क्षेत्रों में जमी ओस की सफेद परत ने अमरकंटक की सुंदरता को और बढ़ा दिया है। ठंड बढ़ने के साथ ही ऐसे मनमोहक दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज से कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी स्कूलों में दो दिनों का अवकाश जारी किया है। इसके साथ ही, सुबह लगने वाली कक्षाएं अब 9:30 बजे से शुरू होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *