सवाई माधोपुर में मावठ के बाद घना कोहरा छाया:शनिवार शाम को हुई बारिश ने बढ़ाया कोहरा और धुंध

सवाई माधोपुर शहर रविवार सुबह घना धुंध और कोहरा छाया रहा। यहां पिछले दो तीन से मौसम साफ था। यहां इस दौरान धुंध और कोहरा नहीं होने से आसमान साफ दिखाई दिया था। जिसके बाद शनिवार को यहां पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन शाम को बारिश का दौर हुआ। इस दौरान यहां करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई।जिसके बाद घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान यहां विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह का हाल सवाई माधोपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयासवाई माधोपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को‌ मौसम में बदलाव की संभावना देखा गया था। जिससे शनिवार शाम को सवाई माधोपुर में बारिश देखी गई। जिसके बाद अब फिर से घना कोहरा देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *