25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाई जाएगी। भाजपा इस वर्ष को ‘अटल स्मृति वर्ष’ के रूप में मना रही है। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री और सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे रविवार को सागर पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कामकाजी बैठक ली। रणदिवे ने कहा कि अटल जी के विकसित भारत के सपने को हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। अटल जी राजनीति के अजातशत्रु थे बैठक को संबोधित करते हुए रणदिवे ने कहा कि अटल जी ऐसे नेता थे, जिन्हें देखने और सुनने के लिए लोग आतुर रहते थे। उस दौर में जब प्रचार-प्रसार के इतने साधन नहीं थे, तब भी उनकी रैली और सभाओं में जनसैलाब उमड़ता था। उन्होंने कहा कि अटल जी जनसंघ के प्रमुख सदस्य रहे और भाजपा के गठन पर पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। उन्होंने राजनीतिक शुचिता के जो आदर्श स्थापित किए, कार्यकर्ता आज भी उन पर चल रहे हैं। 26 को मनेगा वीर बाल दिवस, कांग्रेस पर साधा निशाना प्रदेश महामंत्री ने बताया कि 26 दिसंबर को भाजपा ‘वीर बाल दिवस’ मनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान की याद में इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में साहिबजादों ने मुगलों के अत्याचार के आगे झुकने के बजाय जिंदा दफन होना स्वीकार किया। रणदिवे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ने अपने शासन में नायकों की वीरता के बजाय गढ़े हुए विमर्श पढ़ाए। सागर में 3 दिन होंगे ये कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने बताया कि अटल स्मृति वर्ष के तहत सागर में विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं… ये रहे मौजूद बैठक के बाद रणदिवे ने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद भी किया। इस दौरान सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, गौरव सिरोठिया, डॉ. वीरेंद्र पाठक, रामेश्वर नामदेव, यश अग्रवाल और श्रीकांत जैन समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


