जिम से प्रोटीन के डिब्बे और नकदी ले गए चोर:सीढ़ियों की पट्टी हटाकर जिम में घुसे, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में कुछ चोरों ने एक जिम को अपना निशाना बनाया। चोर जिम से 60 हजार की नकदी, 50 हजार रुपये की कीमत के प्रोटीन के डिब्बे, CCTV कैमरे की DVR, LED चोरी कर ले गए। सुबह जब जिम का मालिक जिम खोलने के लिए पहुंचा तो, घटना का पता लगा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिम में सामान बिखरा हुआ था भरतपुर रूपवास रोड़ स्थित कौशल रिसोर्ट के पास शौर्य हेल्थ क्लब की है। जिम के मालिक बंटी तौमर ने बताया कि कल शाम वह अपनी जिम को बंद कर घर चले गए थे। आज सुबह जब वह जिम को खोलने के लिए पहुंचे तो, जिम के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने जिम में रखे कैश को चेक किया तो वह गायब था। साथ ही सभी प्रोटीन के डिब्बे भी गायब थे। नकदी, प्रोटीन के डिब्बे सहित कई चीजें ले गए चोर जिसके बाद पुलिस जिम के मालिक ने घटना की सूचना रूपवास पुलिस को दी। चोर जिम के ऊपर सीढ़ियों से पट्टी हटाकर जिम में दाखिल हुए थे। चेक करने पर पता लगा कि चोर 60 हजार की नकदी, 50 हजार रुपये की कीमत के प्रोटीन के डिब्बे, CCTV कैमरे की DVR, LED चोरी कर ले गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही मौके पर पहुंचे रूपवास थाना अधिकारी विनोद मीणा ने कहा कि चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जिम के मालिक जैसी शिकायत देंगे वैसे कार्रवाई की जाएगी। अभी तक जिम मालिक की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। इनपुट- दुर्गेश पाठक, रूपवास, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *