हिमाचल में आज बर्फबारी-बारिश के आसार:भरमौर में सुबह से हो रही हल्की स्नोफॉल; 7 जिलों में कल से कोहरे का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। चंबा,किन्नौर,लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले की ऊंची चोटियों पर आज भी बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 7 जिलों में कल से कोहरे का अलर्ट है। प्रदेश के ज्यादातर भागों में कल से ही मौसम खराब बना हुआ है। ऐसे में लोगो को बारिश बर्फबारी की आस है । वहीं मौसम विभाग ने आगामी 13 जनवरी से अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। भरमौर में सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी दूरदराज जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र भरमौर में आज सुबह से ही हल्की-हल्की बर्फबारी हो रही है। वहीं प्रदेश की ऊंची चोटियों पर शनिवार शाम को वक्त हल्की बर्फबारी हुई। लाहौल स्पीति के सिस्सू, रोहतांग टनल और कुल्लू के सोलंग नाला में बर्फ के फाहे गिरे। कुल्लू जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए कुल्लू से अटल टनल रोहतांग के लिए वाहन नहीं भेज रहा है। देशभर से मनाली पहुंचे टूरिस्ट को सोलंग नाला तक ही जाने की इजाजत दी जा रही। सोलंग नाला में पर्यटकों ने दिनभर पैराग्लाइडिंग,स्नो बाइकिंग और होर्स राइडिंग का आनंद उठा रहे है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। चंबा,किन्नौर,लाहौल स्पीति और कुल्लू जिला की ऊंची चोटियों पर आज भी बर्फबारी हो सकती है। 7 जिलों में कल से कोहरे का यलो अलर्ट मौसम की करवट के बाद बीते कल प्रदेश में मैदानी इलाकों में घने कोहरे से छुटकारा जरूर मिला है। मगर कल से ऊना, हमीरपुर,बिलासपुर,सोलन,सिरमौर,कांगड़ा और मंडी जिला में घने कोहरे का यलो अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में अगले तीन दिन तक कोहरा छाएगा। इससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर सकती है। 24 घंटे में ताबो का तापमान 11.4 डिग्री गिरा प्रदेश में मौसम की करवट के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री नीचे गिरा है। वहीं लाहौल स्पीति के ताबो का अधिकतम तापमान 24 घंटे के दौरान11.4 डिग्री कम होने के बाद 1.2 डिग्री रह गया है। इसी तरह धर्मशाला का तापमान भी 24 घंटे में 9.4 डिग्री की कमी के बाद 12.6 डिग्री, भुंतर का तापमान भी 8.0 डिग्री की गिरावट के बाद 12.6 डिग्री, मंडी का तापमान7.3 डिग्री की गिरावट के बाद 14.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *