स्वामी विवेकानंद जयंती पर विशेष:मिठी गोबिंदराम स्कूल में सामूहिक सूर्य नमस्कार और योग का आयोजन, छात्रों को दी प्रेरणा

राजधानी के संतनगर स्थित मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार और योगासन से हुई। कक्षा सातवीं के छात्र देव तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। संस्था अध्यक्ष सिद्ध भाऊ ने विद्यार्थियों को स्वामी जी का प्रसिद्ध संदेश ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए’ को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। संस्था सचिव घनश्याम बूलचंदानी ने छात्रों से स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को समझने और उन्हें जीवन में उतारने का आह्वान किया। विद्यालय प्राचार्य अजय बहादुर सिंह ने युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वामी जी के जीवन-सूत्रों को अपनाने पर जोर दिया उप-प्राचार्या दीपा एंथोनी ने महान विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर छात्रों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा नवीं के छात्र सौभाग्य गंगारमानी ने किया। समारोह में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर विशेष जोर दिया गया और छात्रों को बताया गया कि विद्यार्थी जीवन शैक्षणिक, शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास का सर्वोत्तम समय होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *