पद्मश्री डॉ. नंदलाल बोडिया की जयंती पर कार्यक्रम:इंदौर के क्लॉथ मार्केट परिसर में टीबी मरीजों को फल और अनाज बांटे, 75 साल से कर रहे सेवा

क्षय पीड़ित सहायक संघ ने अपने संस्थापक पद्मश्री डॉ. नंदलाल बोडिया की जन्मतिथि 10 जनवरी को सेवा दिवस के रूप से मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। 75 वर्ष पूर्व डॉ. बोडिया द्वारा स्थापित यह संस्था टीबी मरीजों की सेवा में समर्पित है। जन्मतिथि के अवसर पर जिला क्षय उन्मूलन केंद्र मल्हारगंज में जरूरतमंद टीबी मरीजों को फल और अनाज के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में संस्था के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. विजय छजलानी, सचिव आशीष शुक्ला और उपाध्यक्ष डॉ. अतुल खर्राटे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संस्था के संरक्षक डॉ. जी.डी. नागर, जिला क्षय अधिकारी डॉ. शैलेंद्र जैन और कार्यक्रम समन्वयक मनमय शर्मा समेत अनेक वरिष्ठ चिकित्सक भी मौजूद रहे। विगत 75 वर्षों से संस्था न केवल डॉ. बोडिया की जयंती पर बल्कि पूरे वर्ष गरीब टीबी मरीजों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करती आ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *