इंदौर में कल मनेगा लाललोई, लोहड़ी प‌र्व:जयरामपुर कॉलोनी में 39 सालों से हो रहा आयोजन; विश्व में सुख शांति के लिए करेंगे कामना

इंदौर में सोमवार को लाललोई, लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सार्वजनिक महोत्सव समिति जयरामपुर कॉलोनी में पिछले 39 सालों से ये प‌र्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। समिति के सचिव अनिल आगा ने बताया कि सिंधी और पंजाबी समुदाय का प्रमुख पर्व लाललोई, लोहड़ी उत्सव सोमवार को मनाया जाएगा। जयरामपुर कॉलोनी बगीचे के पास पिछले 39 सालों से इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। समाज की महिलाएं व्रत उपवास रखकर समाज व परिवार के कल्याण की कामना करती है। लोई विशेषता हमेशा प्रदूषण रहित की रहती है। लकड़ी का उपयोग कम से कम कर गोबर के कंडों और घास की पिंडियों का इस्तेमाल इसमें किया जाता है। सोमवार शाम को लोई सजाई जाएगी, रात में समाज की महिला-पुरुष यहां एकत्रित होकर लोई की पूजा करते है। कन्याओं और छोटे बच्चों द्वारा लोई की अग्नि दी जाती है। समाजजन लोई के चारों ओर परिक्रमा करेंगे। ढोलक की थाप पर खुशी के गीत गाकर नाचते झूमते है, साथ ही लोई में अखा एवं लाजा (चना, चिरौंजी, पताशा, परमल, रेवड़ी, नारियल) का प्रसाद चढ़ाकर पल्लव अरदास कर सुखी समृद्धि की कामना करेंगे। प्रसाद वितरण के साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी जाती है। इसके बाद देर रात में उत्सव का समापन होगा। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन यानी 14 जनवरी को सिंधी समाज द्वारा तिरअमुरी का त्योहार मनाया जाएगा, इस दिन समाज की बहन-बेटियों के घर तिल गुड़ के बने व्यंजनों को भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *