महिला ज्योतिषियां बोलीं-परिवार से पहले खुद को समझें महिलाएं:इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी कॉन्क्लेव में राष्ट्रीय स्तर के ज्योतिष,आध्यात्म और ओकल्ट साइंस से जुड़े एक्सपर्ट पहुंचे

जयपुर में अलमाइटी इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी कॉन्क्लेव (एआईएसी) सीजन-2 की शुरुआत हुई। अलमाइटी इंटरनेशनल और इंटरनेशनल वास्तु अकादमी के सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कॉन्क्लेव में देश के अलग-अलग राज्यों से ज्योतिष, वास्तु, अध्यात्म और ओकल्ट साइंस से जुड़े एक्सपर्ट शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन वैदिक विज्ञान और आधुनिक सोच को जोड़ने के उद्देश्य से किया गया। कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें डॉ. रोशनी टाक, स्वामी अमित देव, अनूपम जॉली, पं. अशोक दीक्षित, स्वामी पद्मनाभ महाराज, पं. ज्योति शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा, पं. सतीश शर्मा और डॉ. मेघा शर्मा शामिल रहे। आयोजन के उद्देश्य और आध्यात्मिक सत्र
AIAC की संस्थापक डॉ. मेघा शर्मा और पेट्रॉन पं. सतीश शर्मा ने स्वागत भाषण में कॉन्क्लेव के उद्देश्य और इसकी थीम पर जानकारी दी। महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी पद्मनाभ-देवाचार्य महाराज ने जीवन में संतुलन और आत्मिक चेतना की भूमिका पर बात रखी। इसके बाद मेडिटेशन मंत्र सेशन हुआ, जिसमें निर्मला सेवानी ने ध्यान और ऊर्जा संतुलन से जुड़े बिंदुओं पर सेशन कराया।
महिला ज्योतिष ऑरा सत्र में चर्चा
महिला ज्योतिष ऑरा सत्र का संचालन आरजे देवांगना ने किया। इस दौरान डॉ. मेघा शर्मा, पं. ज्योति शर्मा, डॉ. रोशनी टाक और पूजा शर्मा ने महिलाओं से जुड़े सवालों और ज्योतिषीय दृष्टिकोण पर चर्चा की। वक्ताओं ने बताया कि महिलाएं ज्यादातर परिवार को लेकर सवाल पूछती हैं, लेकिन अपने जीवन, ग्रह-नक्षत्र और आत्मिक संतुलन पर ध्यान नहीं देतीं। चर्चा में यह निष्कर्ष सामने आया कि जब महिला खुद संतुलित और मजबूत होती है, तभी परिवार में स्थिरता आती है।
फ्यूचर ऑफ इंडिया और वास्तु पर सेशन
कॉन्क्लेव में “फ्यूचर ऑफ इंडिया” और “वास्तु – एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण” जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में ज्योतिष और वास्तु को वैज्ञानिक नजरिए से समझाने पर फोकस रहा। कार्यक्रम में रविंद्र सिंह, दीप्ति चौधर, वीणा राठौर, अमृता टांगनिया, ममता जैसवाल और यशिका जैन की भी भागीदारी रही।
ज्वेलरी शोकेस और म्यूजिकल नाइट
कार्यक्रम के दौरान जेमस्टोन और ज़ोडिएक साइन ज्वेलरी का शोकेस किया गया, वहीं परफ्यूम लॉन्च भी हुआ। शाम को सम्मान समारोह, म्यूजिकल नाइट और नेटवर्किंग सेशंस के साथ पहले दिन का कार्यक्रम समाप्त हुआ। आयोजकों ने बताया कि एआईएसी सीजन-2 की यह शुरुआत आने वाले सत्रों के लिए मजबूत आधार बनेगी। जयपुर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए.. जयपुर मे जगह-जगह कचरा, नगर निगम नहीं कर रहा समाधान:कॉलोनियों में सालों से नहीं उठाया गया कचरा, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं जयपुर में नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू सेगमेंट के तहत शहर के अलग-अलग वार्डों से लगातार शिकायतें आ रही हैं। लेकिन शिकायतों के निस्तारण के लिए निगम का तंत्र निष्क्रिय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *