बूंदी में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम:सर्दी से ठिठुरते नजर आए लोग, ग्रामीण इलाकों में ज्यादा असर

बूंदी में सोमवार सुबह 9 बजे के बाद घना कोहरा छाया रहा। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी कोहरे का असर साफ देखा गया। विजिबिलिटी 40 से 50 मीटर से भी कम होने के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण सर्दी का असर और बढ़ गया है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखे। लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया, वहीं चाय, कॉफी और अन्य गर्म पेय पदार्थों का सेवन भी बढ़ गया।
सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। घर-घर दूध सप्लाई करने वाले दूधियों को भी कम विजिबिलिटी और ठंड के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले में पिछले 5 दिनों का तापमान इस प्रकार रहा: गुरुवार को अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री; शुक्रवार को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री; शनिवार को अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री; रविवार को अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री; और सोमवार को अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कोहरे और सर्दी का असर बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *