कालापीपल को कई सौगातें देंगे मुख्यमंत्री:लाड़ली बहनों के खाते में डालेंगे 20वीं किस्त, सिलेंडर रीफिलिंग के देंगे 27 करोड़

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जनवरी को शाजापुर जिले के कालापीपल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे समारोह में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1 हजार 553 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। सीएम दोपहर 1 बजे कालापीपल पहुंचेंगे और शाम 3:40 बजे वापस भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को 335 करोड़ रुपए और 26 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 27 करोड़ रुपए की राशि भेजेंगे। इसके अलावा वे 10 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। नल कनेक्शन कार्य और सीसी सड़कों का होगा भूमिपूजन कालापीपल के वार्ड 5 में 1.16 करोड़ रुपए की लागत से जल आपूर्ति योजना के तहत 200 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी, पाइपलाइन बिछाने और 400 नल कनेक्शन का कार्य होगा। साथ ही वार्ड 1 से 12 और 14 में 1.05 करोड़ की लागत से सीसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। आईटीआई भवन और कॉलेज के अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण मुख्यमंत्री 4.03 करोड़ की लागत से निर्मित 6 ट्रेड के आईटीआई भवन और 3.87 करोड़ रुपए से बने शासकीय कॉलेज के 6 अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण भी करेंगे।
विधायक करेंगे मांग
कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें रखेंगे। इनमें अनुविभाग का दर्जा, न्यायालय की स्थापना, सिविल अस्पताल, अरनियाकला को तहसील का दर्जा और पोलायकला को मुख्य मंडी घोषित करने की मांग प्रमुख हैं। ऐसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 12 डीएसपी सहित 774 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री का एक किलोमीटर लंबा रोड शो नायरा पेट्रोल पंप से शुरू होकर कृषि उपज मंडी तक जाएगा। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों की आवाजाही के लिए 200 बसों की व्यवस्था की गई है। पार्किंग व्यवस्था ये रहेगी कालापीपल रेलवे फाटक तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग रेलवे फाटक के समीप व स्नेह गार्डन में रहेगी। शुजालपुर भीलखेडा रोड़ से आने वाले वाहनों की पार्किंग कृषि उपज मंडी प्रांगण में रहेगी। कुरावर रोड़ से आने वाले वाहनों की पार्किंग तहसील चौराह से होकर कृषि उपज मंडी प्रांगण में रहेगी। वही सीहोर रोड से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नायर पेट्रोल पंप के समीप, उत्कृष्ट स्कूल ग्राउंड व शानू बिल्डिंग के पीछे शर्मा तोल काटे के समीप रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *