AMU में ब्लास्ट की धमकी देने वाला पकड़ा गया:ATS ने देवरिया के छात्र से 12 घंटे पूछताछ की, लिखा- 2 लाख नहीं भेजे तो ब्लास्ट कर दूंगा

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में ATS ने देवरिया से एक छात्र को उठाया है। वह 12वीं का छात्र है। धमकी देने में छात्र की ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया था। एटीएस ने पुलिस लाइन में 12 घंटे पूछताछ की। छात्र को फिलहाल हिरासत में रखा है। जल्द अलीगढ़ पुलिस उसे साथ ले जाएगी। गुरुवार सुबह यूनिवर्सिटी को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, इसमें यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल में लिखा- मैंने यूनिवर्सिटी के कुछ लड़कों से बात की। हमने विश्वविद्यालय कैंपस में बम प्लांट किया है। अगर मेरे खाते में 2 लाख रुपए नहीं भेजे तो विस्फोट कर दूंगा। मामले में अलीगढ़ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मेल में लिखा था- कैंपस में बम प्लांट किया है
गुरुवार को यह धमकी यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर के जी-मेल पर दी गई। मेल में लिखा- मैंने यूनिवर्सिटी के कुछ लड़कों से बात की। हमने विश्वविद्यालय कैंपस में बम प्लांट किया है। अगर मेरे खाते में 2 लाख रुपए नहीं भेजे तो विस्फोट कर दूंगा। अगर मेरी बात नहीं मानी गई तो वह विश्वविद्यालय के खाने में सूअर का तेल मिला देगा। वह ऐसा हर रोज करेगा। यह मेल तिवारी श्रीजयंत नाम की मेल आईडी से भेजी गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मेल के आधार पर सिविल लाइन्स थाने में शिकायत दी। बम सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। सीओ थर्ड अभय कुमार पांडेय और सिविल लाइंस थाने की फोर्स तत्काल मौके पर पहुंच गई। बम और डॉग स्क्वाड मौके भी पर पहुंच गया। पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस की जांच की गई। जांच में किसी तरह का कोई विस्फोटक सामान नहीं मिला, लेकिन कैंपस की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। पढ़िए धमकी भरे ई-मेल में क्या लिखा है
मेल अंग्रेजी में लिखा है। इसका सब्जेक्ट लाइन है- ‘हेलो, यू हैव अ वेरी बैड न्यूज’। लिखा है- मैंने कुछ छात्रों से बात की है। हमने आपके कैंपस में विस्फोटक रखा है। अगर मुझे 2 दिनों के अंदर मेरे UPI नंबर पर 2 लाख रुपए नहीं मिले तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा। ध्यान से सोचो और इस पर काम करो। अगर तुम हमारी बात नहीं मानोगे तो हमारे पास तुम्हारे यूनिवर्सिटी के खाने में सूअर की चर्बी मिलाने की योजना है। हम ऐसा हर रोज करेंगे। मेरा यूपीआई नंबर-6387866385 है -एसटी गैंग। मेल में धमकी को ‘एसटी गैंग’ की ओर से भेजा गया बताया गया है। प्रॉक्टर कार्यालय ने पुलिस को दी तहरीर
धमकी भरा मेल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के साथ ही प्रॉक्टर, पीआरओ और सभी विभागों के विभागाध्यक्षों (HOD) को भेजा गया। प्रॉक्टर कार्यालय ने पुलिस में शिकायत की है। इसमें लिखा है- 9 जनवरी को सुबह के करीब 1:18 बजे एक गुमनाम ई-मेल मिला। जो tiwarisrijanyt@protonmail.com से प्रॉक्टर के ई-मेल पर आया। विश्वविद्यालय की ओर से ईमेल की फोटो कॉपी भी थाने को उपलब्ध कराई गई। AMU की सुरक्षा बढ़ी, CCTV से निगरानी
धमकी मिलने के बाद एएमयू के प्रॉक्टर ने कैंपस की सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी प्रवेश द्वार पर AMU के सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। CCTV से हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। बाहरी आदमियों को रोककर छानबीन की जा रही है। एलआईयू अलर्ट, मेल के आईपी एड्रेस की जांच शुरू
सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि एएमयू को धमकी भरा मेल मिला था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड के जरिए कैंपस की जांच की गई है। एलआईयू को अलर्ट कर दिया गया है। जिस मेल से धमकी दी गई। उसके आईपी एड्रेस और अन्य चीजों की जांच भी शुरू हो गई है। हर प्वाइंट पर जांच की जा रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की हिरासत में होगा। ……………………. ये खबर भी पढ़ें- संभल में अभी भी 33 तीर्थ की तलाश:जगह-जगह खुदाई, मैप लगे; एक तीर्थ संवारने के लिए मिले सवा करोड़ स्कंद पुराण के संभल माहात्म्य में 68 तीर्थ और 19 कूप (कुआं) का जिक्र है। इनमें से अब तक 35 तीर्थ और 19 कूप मिल चुके हैं। इन तीर्थ और कूपों को पुराने स्वरूप में लौटाने की तैयारी चल रही है। जिन जगहों पर तीर्थ और कूप मिले हैं, उनके आसपास खुदाई हुई। कुओं और तीर्तों को पुराने स्वरूप में लौटाने की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *