अशोकनगर का मामला:सूर्य नमस्कार करते समय सराफा व्यापारी को साइलेंट अटैक, मौत

तुलसी सरोवर पार्क में रविवार सुबह योग करते समय सराफा कारोबारी को साइलेंट अटैक आ गया। पार्क में मौजूद लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नरेंद्र सोनी के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 8 साल से नियमित योग कर रहे थे। रविवार को सूर्य नमस्कार करते समय वह अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े। लोगों ने सीपीआर देने का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार वह रोज नहाकर योग करने जाते थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 23 मार्च को योगाचार्य डॉ. पवन सिंघल की भी साइलेंट अटैक से मौत हो चुकी है। योग साथी रामस्वरूप शिवहरे के अनुसार नरेंद्र सोनी 1500 सूर्य नमस्कार कर चुके थे, एक घंटे में 350 सूर्य नमस्कार, 50 किमी दौड़ और आधे घंटे तक शीर्षासन करने का रिकॉर्ड रखते थे। चिकित्सकों के अनुसार सर्दियों में धमनियां सिकुड़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *