अजमेर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन:मनरेगा का नाम बदलने व रोजगार के कानूनी अधिकार समाप्त करने को लेकर जता रहे रोष

केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को कमजोर करने, महात्मा गांधी जी के नाम को हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साज़िश के विरोध में कांग्रेस की ओर से अजमेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल, देहात अध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व आरटीडीसी चेयरमेन भूपेन्द्रिसंह राठौड़, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह राठौड़, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष विजय जैन सहित कांग्रेसी मंच पर है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा से गांव, किसान का विकास हो रहा है। रोजगार की गारंटी है और उसे कमजोर करने और महात्मा गांधी के नाम को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फोटोज में देखें धरना-प्रदर्शन…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *