इंदौर में सहेली के भाई ने चाकू से हमला किया:पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर के राउ क्षेत्र में रहने वाली एक युवती पर उसकी ही सहेली के भाई ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना रुपए के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। पहले मोबाइल पर कहासुनी हुई, इसके बाद युवक ने युवती को मिलने बुलाया और ताबड़तोड़ चाकू से 5 से 6 वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार की है। राउ पुलिस ने पीड़िता दिव्यांशी की शिकायत पर अनुराग चौहान, निवासी राम रहीम कॉलोनी, के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार घटना राउ-पीथमपुर रोड की है। दिव्यांशी का उसकी सहेली दिशा से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में दिशा का भाई अनुराग रविवार को मिलने पहुंचा और आते ही झगड़ा शुरू कर दिया। हाथ-पैर और गाल पर किए कई वार आरोप है कि विवाद के दौरान अनुराग ने धक्का-मुक्की की और फिर जेब से चाकू निकालकर दिव्यांशी के दोनों पैरों, दोनों हाथों और गाल पर वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल होकर दिव्यांशी सड़क पर गिर पड़ी। तभी उसकी बहन टीना और परिचित यश ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवती को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए रविवार रात आरोपी अनुराग को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अकाउंटेंट का काम करता है और नशे का आदी है। दोनों युवतियों की फोन पर बात हो रही थी परिजनों के अनुसार पहले दिव्यांशी की बातचीत मोबाइल पर दिशा से हो रही थी, इसी दौरान अनुराग ने फोन छीन लिया और बहस करने लगा। बाद में पेट्रोल पंप के पास मिलने बुलाकर उसने हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *