जयपुर में खुली जेल से भागा हत्या का आरोपी:घर पर सर्च के दौरान नहीं मिला आरोपी, गांव के लोग बोले- कुछ दिन से नहीं दिखा

जयपुर की मालपुरा गेट थाना पुलिस ने खुली जेल से हत्या के आरोपी के भागने का मामला दर्ज किया है। यह शिकायत जेल प्रशासन की ओर से पुलिस को दी गई है। इसमें बताया गया है कि आरोपी मुकेश हत्या के मामले में खुली जेल में सजा काट रहा था। उसकी 10 जनवरी को तलाशी ली गई। वह घर और अन्य सम्भावित जगहों पर नहीं मिला। उस के साथ रहने वालों ने भी बताया- वह कुछ दिन से दिखाई नहीं दे रहा है। इस पर मालपुरा गेट थाना पुलिस ने जेल से मिली शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं। मालपुरा गेट थाने के हैड कॉन्स्टेबल गजानंद ने बताया- थाना इलाके में सांगानेर में बनी खुली जेल से एक बंदी के भागने की शिकायत मिली है। शिकायत खुली जेल के प्रहरी मनोहर लाल विश्नोई की ओर से दी गई। मनोहर लाल ने रिपोर्ट दी है कि हत्या के मामले में सजा काट रहा मुकेश निवासी श्योराजपुरा तहसील सपोटरा करौली का रहने वाला हैं। आरोपी के गांव से भी जानकारी नहीं मिली खुली जेल में मकान नम्बर 280 ए में करता है। उसके मकान में सर्च किया गया तो वह मौके पर नहीं मिला। उसके साथ काम करने वाले और अन्य लोगों से जब जानकारी जुटाई गई। सभी ने उसके बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। इस पर थाना मालपुरागेट को आरोपी मुकेश के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी मुकेश के मोबाइल नम्बर और गांव पर भी सम्पर्क करने का प्रयास किया। कोई जानकारी आरोपी मुकेश की नहीं मिली। इस पर पुलिस ने मुकेश के खिलाफ खुली जेल से भागने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *