फाजिल्का में बुजुर्ग महिला की हत्या:दंपती को बंधक बनाया, लूटपाट कर बदमाश फरार, आस्ट्रेलिया में रहते हैं बेटा-बेटी

पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव बनवाला हनुवंता में बीती रात लुटेरों ने एक बुजुर्ग दंपती के घर में घुसकर न केवल लूटपाट की, बल्कि 75 वर्षीय महिला हरबंस कौर की हत्या भी कर दी। हत्या और लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक महिला के दोहते अमनदीप सिंह ने बताया कि उनके नाना निर्भय सिंह और नानी हरबंस कौर अकेले गांव में रहते थे। उनके दो बेटी और एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। रात के समय कुछ अज्ञात लुटेरे घर में घुस आए और दंपती को रस्सियों से बांध दिया। लुटेरों ने हरबंस कौर पर जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। बदमाश घर से क्या क्या लूटकर ले गए हैं, इसकी जांच की जा रही है। खुली मिली घर की अलमारियां घर का दृश्य दहला देने वाला था। सभी अलमारियां खुली हुई थीं, कपड़े बिखरे पड़े थे। बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली गई थी। फाजिल्का के डीएसपी इन्वेस्टिगेशन बलकार सिंह के अनुसार, निर्भय सिंह के घर में हुई इस वारदात की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की हत्या कैसे की गई और लूट की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लुटेरों की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *