जालंधर में 15 वर्षीय विवाहिता का शव कुएं से मिला:पड़ोसी ने पति पर हत्या करने के लगाए आरोप, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के जालंधर में 15 साल की प्रवासी लड़की का शव रामामंडी के ढिलवां में स्थित एक कुएं से बरामद किया गया है। लड़की की शादी हो चुकी थी और वह मूल रूप से वेस्ट बंगाल की रहने वाली थी। जालंधर में वह पिछले काफी समय से रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों के मुताबिक विवाहिता का मर्डर कर कुएं में फेंका गया है। मौके पर पहुंचे गुरप्रीत कुमार ने बताया कि मेरे पड़ोस में उक्त लड़की रहती थी। उसी के पति ने इसकी हत्या कर कुएं फेंका है। लड़की की शादी करीब डेढ़ माह पहले ही हुई थी। गुरप्रीत ने कहा- लड़की हमारे हाथों में पली बढ़ी है। अगर पुलिस द्वारा जल्द से जल्द कातिल नहीं पकड़ा गया तो हम रोड जाम कर प्रदर्शन करेंगे। गुरप्रीत कुमार ने आगे कहा- शव को चटाई में लटे कर कुएं में फेंका गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। गुरप्रीत बोले- देर रात कुएं से बरामद हुआ गुड़िया का शव गुरप्रीत कुमार ने बताया कि उन्हें शनिवार देर रात सूचना मिली की लापता हुई लड़की का शव बडिंग क्षेत्र में गढ़गज गेट के समीप श्मशानघाट के से सामने जाती सड़क पर स्थित खेतों में बने एक सूखे कुएं से बरामद हुआ है। जिसके बाद वह तुरंत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। गुरप्रीत ने बताया कि लड़की को हम गुड़िया कहकर बुलाते थे। उसके पति द्वारा उक्त वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कोई भी बयान नहीं दिया है। जांच के बाद पुलिस मामले में अगली कार्रवाई करेगी। वहीं, मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *