नईबस्ती गोलीकांड के मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार:40 हजार की पिस्टल बरामद, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, 3 अब भी फरार

सतना के नईबस्ती-डोंगरी में दुर्गेश यादव के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले शराब कंपनी के दो और कर्मचारियों को कोलगवां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इससे पहले 5 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है, जबकि 3 अब भी फरार हैं।
गौरतलब है कि 18 दिसंबर की रात को 3 अलग-अलग फोर व्हीलर से कई बदमाश दुर्गेश के घर पहुंचे और जमकर गाली-गलौज कर हवाई फायर किया था। यह घटनाक्रम पीड़ित के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर चौबीस घंटे के अंदर 5 आरोपियों को हिरासत में लेते हुए 2 फोर व्हीलर जब्त कर ली थी। पूछताछ के बाद कोर्ट में किया पेश रविवार को बदखर शराब दुकान में कार्यरत और वारदात के मुख्य आरोपी राहुल पटेल (26) को पकड़ लिया गया, जिसके कब्जे से 40 हजार कीमत की पिस्टल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर उसके एक साथी ललित प्रजापति (29) को भी हिरासत में लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। राहुल के जरिए पुलिस टीम ने वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी चिह्नित कर धरपकड़ तेज कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *