खरगोन में बी फार्मेसी के छात्र ने की आत्महत्या:परिजन ने कॉलेज पर छुट्टी नहीं देने का आरोप लगाया, हॉस्टल के छात्रों ने अस्पताल पहुंचाया

खरगोन जिले के बोरावां में बी फार्मेसी के थर्ड एयर के एक छात्र ने रविवार रात जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर लिया। उसे गंभीर हालत में खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान सोमवार तड़के करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर छुट्टी न देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कसरावद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक छात्र की पहचान खंडवा जिले के गुड्डी पिपलोद निवासी 20 वर्षीय सचिन जायसवाल के रूप में हुई है। वह बी फार्मेसी का द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस और अस्पताल के अनुसार, उसने रविवार रात जहरीली दवा ली। उसके हॉस्टल के साथी छात्रों ने उसे गंभीर हालत में खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भाई ने कॉलेज पर लगाया छुट्टी नहीं देने का आरोप सचिन के भाई शुभम जायसवाल ने बताया कि कॉलेज के अन्य छात्रों को छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन हॉस्टल वार्डन और टीजी शिक्षक कौशल पटेल ने सचिन को छुट्टी नहीं दी। शुभम ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन ने सचिन की कोई सुध नहीं ली और साथी छात्रों को दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। पुलिस की टीम जांच में जुटी सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे सचिन का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल चौकी के प्रधान आरक्षक गटाराम ने बताया कि अस्पताल पुलिस ने मामला कसरावद थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *