भास्कर न्यूज | बंडामुंडा पुलिस ने पत्नी से मारपीट करने वाले पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। बंडामुंडा इलाके के कोइलागेट में रहने वाली एक महिला ने बंडामुंडा पुलिस से शिकायत की है कि उसका पति अपने दोस्तों के आया और मारपीट करते हुए उससे दहेज मांगा। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड राज्य के पश्चिम सिंहभूम जिले के नुआमुंडी रवाना हुई।