जयपुर में रिटायर्ड-IAS और कंडक्टर ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़,VIDEO:10 रुपए के किराए को लेकर हुआ झगड़ा, दोनों के बीच जमकर चले लात-घूंसे

जयपुर की लो-फ्लोर बस में रिटायर्ड IAS व कंडक्टर के बीच झगड़ा हो गया। जो मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ने एक दूसरे को जमकर चांटे और लात-घूंसे मारे। दोनों में 10 रुपए किराए और सही स्टॉप पर नहीं उतारने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित रिटायर्ड आईएएस ने कानोता थाने में बस कंडक्टर के खिलाफ शनिवार शाम रिपोर्ट दर्ज करवाई है। SHO (कानोता) उदय यादव ने बताया- नायला रोड कानोता निवासी रिटायर्ड आईएएस आरएल मीना (75) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह जयपुर से नायला जाने वाली लो-फ्लोर बस में सफर कर रहे थे। उन्होंने कानोता बस स्टॉप तक का टिकट ले लिया। आरोप है कि सफर के दौरान बस नायला तक पहुंच गई, लेकिन कंडक्टर ने उन्हें कानोता बस स्टॉप पर नहीं उतारा। 10 रुपए को लेकर हुआ विवाद
लो-फ्लोर बस के नायला पहुंचने पर रिटायर्ड आईएएस नीचे उतरने लगे। कंडक्टर घनश्याम ने नायला उतरने के दौरान रिटायर्ड आईएएस से किराए के 10 रुपए और मांगे। रिटायर्ड आईएएस ने उनके बस स्टॉप पर नहीं उतारकर आगे ले आने के चलते कंडक्टर की गलती बताकर रुपए देने से मना कर दिया। किराए की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। कंडक्टर को मारा थप्पड़, रिटायर्ड आईएएस को पीटा विवाद बढ़ने पर बस कंडक्टर ने रिटायर्ड आईएएस को धक्का मारा। गुस्साए रिटायर्ड आईएएस में कंडक्टर को थप्पड़ मार दिया। इसके चलते गाली-गलौज कर कंडक्टर ने रिटायर्ड आईएएस से मारपीट कर दी। बस के अंदर रिटायर्ड आईएएस और कंडक्टर ने एक-दूसरे से लात-घुसे से मारपीट की। बस में सफर कर रहे लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। मामला बढ़ने पर कानोता थाने तक विवाद जा पहुंचा। पुलिस ने समझाकर मामले को शांत करवाया। कानोता थाने में शनिवार शाम को रिटायर्ड आईएएस ने बस कंडक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *