मिर्धा बोलीं-कमीशन के वीडियो सही तो भावनाओं को ठेस पहुंचेगी:बेनीवाल पर साधा निशाना, कहा-अपने दम पर दो चुनाव लड़े, दोनों हारे

कांग्रेस नेता ज्योति मिर्धा ने खींवसर विधायक द्वारा विधायक निधि से कमीशन लेने के मामले को लेकर कहा कि अगर वीडियो सही है तो ये भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा। वहीं मिर्धा ने नागौर सांसद और मौका परस्त बताया। दरअसल बीजेपी नेता ज्योति मिर्धा सोमवार को सीकर जिले के श्रीमाधोपुर पहुंची। जहां उन्होंने ‘बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ अभियान के तहत आयोजित मोबाइल एलईडी रथयात्रा का समापन किया। इस दौरान विधायक निधि से कमीशन मांगने के मामले में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा को लेकर ज्योति मिर्धा ने कहा-मामला अभी सदाचार समिति के पास लंबित है। रेवंतराम डांगा जी ने 15 दिन का समय मांगा है। उनके जवाब के बाद सदाचार समिति ही फैसला करेगी। रही बात पार्टी की तो इसे लेकर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ जी ने अपना बयान दिया है। मिर्धा बोलीं-वीडियो में दिख रहा अगर सही तो भावनाओं के ठेस पहुंचेगी
मिर्धा ने कहा-वीडियो में जो दिख रहा है अगर वह सच है तो ये खींवसर की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। बहुत लोगों ने चुनाव में उनका सहयोग किया था। मगर जब तक तथ्यात्मक परिणाम नहीं आता तब तक इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। अगर ये सही है तो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हनुमान बेनीवाल मौका परस्त-ज्योति मिर्धा
हनुमान बेनीवाल को लेकर ज्योति मिर्धा ने कहा-बेनीवाल जी को लेकर समस्या ये है कि वे मौका परस्त हैं। जब मर्जी आती है तो बीजेपी से गठबंधन कर लेते हैं। जब मर्जी आती है कांग्रेस से गठबंधन कर लेते हैं। जब गाड़ी पटरी से उतर जाती है तो गठबंधन तोड़ देते हैं। वे हमेशा से ही वोट काटने का काम करते आए हैं। अब वे किसके हाथ में एजेंट बनकर क्या करना चाहते हैं ये तो समय ही बताएगा। मिर्धा बोलीं-अकेले के दम पर बस दो चुनाव लड़े
मिर्धा ने बेनीवाल के चुनाव हराने वाले बयान पर कहा कि वे हमेशा बोलते रहते हैं कि इतने चुनाव हरा दिए। मेरा बस इतना कहना होता है कि दो चुनाव हनुमान बेनीवाल ने अपने दम पर लड़े। 2014 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव अपने दम पर लड़ा उसमें उनकी जमानत जब्त हुई। इसके बाद उन्होंने गठबंधन करके ही चुनाव जीते हैं। इसके बाद खींवसर उपचुनाव उन्होंने अपने दम पर लड़ा। उसे भी वह हार गए। सरकार के कामों को आमजन तक पहुंचाने का आह्नान
इससे पहले एलईडी रथ के माध्यम से आमजन को प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनता के हित से सीधे जुड़े होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। बीजेपी जिला मंत्री ने गिनाए विकास कार्य
भाजपा जिला मंत्री अजय खर्रा ने बताया कि पिछले दो वर्षों में श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 293 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 128 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं, सवा 15 करोड़ रुपए के पेयजल कार्य और लगभग 100 करोड़ रुपए की सीवरेज परियोजना शामिल हैं। विकास कार्यों की बुकलेट का विमोचन
इस अवसर पर पिछले दो वर्षों में श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए करीब 293 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की बुकलेट का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष हरिनारायण महंत, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. माधव सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनवारीलाल यादव, उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, बीडीओ सुनील ढाका, तहसीलदार स्नेहलता राजोरिया, नगर पालिका ईओ डॉ. अशोक कुमार जाखड़, पूर्व चेयरमैन तनसुख कुमावत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ….. यह भी पढ़ें कार्यकर्ताओं के सामने बेनीवाल ने घर का दरवाजा बंद किया:कहा- गजेंद्र खींवसर रोए कि मेरी मूंछ कट जाएगी, इससे भाजपा के वोट बढ़े नागौर विधानसभा उपचुनाव में पत्नी कनिका बेनीवाल की हार के बाद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा सरकार पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया। शनिवार को चुनाव परिणाम के बाद नागौर में उनके आवास के बाहर कार्यकर्ता जुटे थे। भाजपा पर आरोप लगाने के बाद बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं के सामने घर का दरवाजा बंद कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *