गुना में राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ सूर्य नमस्कार:उत्कृष्ट विद्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया योग; कलेक्टर की गाड़ी में घूमी छात्राएं

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सूर्य नमस्कार कर योग किया गया। मुख्य कार्यक्रम शहर के उत्कृष्ट विद्यालय में हुए। यहां जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने योग किया। साथ ही मुख्यमंत्री का भाषण रेडियो के माध्यम से सुना गया। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें सबसे पहले योग शिक्षकों ने योग क्रियाएं कराईं। इसके बाद मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। फिर सभी ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव,कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह, जिला पंचायत CEO प्रथम कौशिक, SDM शिवानी पांडे सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सूर्य नमस्कार प्रतिदिन सुबह उठकर करना चाहिए। सूर्य नमस्कार शरीर के सभी चक्रों को सक्रिय करता है और यह मन की शांति और एकाग्रता को बेहतर बनाता है। 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। उनकी जयंती को ही देश भर में युवा दिवस में रूप में मनाया जाता है। 12 जनवरी 1984 को पहली बार युवा दिवस मनाया गया वक्ताओं ने कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं। ऊर्जा और निरंतर प्रयास के प्रतीक यह युवा ही देश को नया स्वरूप प्रदान करते हैं। युवा पीढ़ी ही हमारी धरोहर है और जब-जब युवा जागरूक हुआ है तब-तब एक नई क्रांति आई है और देश में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। आज भारत वर्ष में 60 प्रतिशत जनसंख्या युवा है और युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति होती है। कलेक्टर की गाड़ी में घूमी छात्राएं कार्यक्रम के बाद स्कूल की कुछ छात्राएं कलेक्टर की गाड़ी के पास खड़ी हुई थीं। कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह ने उनसे पूछ कि गाड़ी में घूमना है क्या। छात्राओं ने कहा कि हां घूमना है। इसके बाद कलेक्टर ने छात्रों को अपनी गाड़ी में बिठवाया और स्कूल के ग्राउंड में घुमाया। छात्राओं के कहा कि गाड़ी में घूमकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। वह भी कलेक्टर बनेंगी। राघौगढ़ में हुआ सूर्य नमस्कार युवा दिवस के अवसर पर राघौगढ़ में भी सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राघौगढ़ के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। SDM विकास कुमार आनंद के नेतृत्व में अधिकारियों और स्कूली विद्यार्थियों ने योग किया। साथ ही मुख्यमंत्री के संबोधन को भी सुना। तस्वीरों में देखिए कार्यक्रम…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *