नाथद्वारा में स्वच्छता सर्वेक्षण माक असेसमेंट सम्पन्न:8 सदस्यीय टीम ने किया सर्वेक्षण, साफ-सफाई के लिए किया जागरूक

8 सदस्यीय टीम ने किया सर्वेक्षण, साफ-सफाई के लिए किया जागरूक राजसमंद के नाथद्वारा में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत माक असेसमेंट संपन्न हुआ। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में माक असेसमेंट किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य नगरपालिका को स्वच्छता में अग्रणी बनाना है। यह असेसमेंट टीम के हेमंत नागर (एसडब्ल्यूएम एक्सपर्ट) के निर्देशन में 8 सदस्यीय टीम ने किया। टीम ने नगरपालिका के प्रयासों की सराहना करते हुए डोर—टू—डोर कलेक्शन में आर एफ आईडी तकनीक, शहर में ट्विन बिन की व्यवस्था, सफाई मित्र सम्मान और अन्य स्वच्छता कार्यों को भी देखा। नगरपालिका आयुक्त सौरभ जिंदल ने बताया कि स्वच्छता को स्वभाव में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसके साथ ही नोडल अधिकारी चन्द्र मोहन कौशिक और प्रभारी प्रतीक नामा द्वारा नए विचारों, आधुनिकरण और आमजन को अधिकतम सुविधाएं प्रदान कर शहर को स्वच्छ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *