आगे आगे दुम दबाकर भागता टाइगर.. और पीछे-पीछे उछल-उछलकर गुर्राता भालू। ये नजारा नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का है। जहां एक भालू ने टाइगर को खदेड़ दिया। ये घटनाक्रम सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई में शनिवार सुबह का है। मॉर्निंग जंगल सफारी के दौरान राम सिंह नाम के नेचुरलिस्ट ने अपने कैमरे में रोमांचित करने वाले वाला ये नजारा कैद किया है। 8 सेकंड का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। सहायक संचालक अंकित जामोद ने बताया कि शनिवार सुबह टूरिस्ट जंगल सफारी के लिए निकले थे। इस दौरान जिप्सी के सामने एक टाइगर भागते हुए दिखा, जिसके भालू पीछा कर रहा था। बता दें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मढ़ई और चूरना पहुंच रहे हैं। जहां टूरिस्ट को सिंगल टाइगर, टाइगर फैमिली समेत अन्य वन्यप्राणियों के दीदार हो रहे हैं। जब भालुओं को देखकर उल्टे पैर भागा टाइगर 14 दिसंबर को भी नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में ही भालुओं को देखकर टाइगर के भागने का नजारा कैमरे में कैद हुआ था। तब सामने से आ रही भालू फैमिली से डरकर बाघ ने अपना रास्ता बदल लिया था। वीडियो में दिख रहा है कि जंगल सफारी के दौरान टूरिस्ट जिप्सी के आगे एक टाइगर शाही अंदाज में चल रहा है। थोड़ी दूर चलने पर उसे तीन-चार भालू नजर आते हैं। भालू फैमिली को देखकर टाइगर कुछ सेकेंड के लिए रुक जाता है। वह बैठकर भालुओं की तरफ देखता रहा। फिर भालू आगे बढ़े तो वह पलटा। मुड़कर धीरे-धीरे लौटने लगा। दो भालुओं को अपनी तरफ बढ़ता देखकर टाइगर तेजी से सड़क से नीचे उतरा और झाड़ियों में चला गया। ये खबर भी पढ़ें – जंगल की सैर करने निकले थे भोपाल के साइकिलिस्ट; तभी सामने आ गया बाघ भोपाल के कुछ साइकिलिस्ट जंगल की सैर करने निकले। तभी उनके सामने टाइगर आ गया। 2 से 3 मिनट तक टाइगर घूमता रहा और फिर झाड़ियों में चला गया। बाघ के अचानक सामने आने से लोग सहम गए। जब टाइगर आगे बढ़ा, तब वे जा सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें भोपाल में सड़क पर आए टाइगर; कार पेड़ से टकराई:दो टाइगर का मूवमेंट उमरिया के बांधवगढ़ में AI से होगा वन्यजीवों का संरक्षण, राज्यसभा की स्टैंडिंग कमेटी ने की बैठक


