कुल्लू में बर्फबारी से नेशनल हाईवे बंद:छह इंच तक जमी बर्फ, वाहनों की आवाजाही बंद, पर्यटकों को यात्रा ना करने की सलाह

हिमाचल के कुल्लू स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जलोड़ी दर्रे सहित निकटवर्ती क्षेत्र सोझा में जोरदार बर्फबारी होने से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। बर्फबारी के चलते जहां जलोड़ी दर्रे में 6 इंच और सोझा में 3 इंच बर्फ की परत जम गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद बर्फबारी होने के कारण जिला प्रशासन ने घियागी से जलोड़ी दर्रे तक जाने वाले नेशनल हाईवे -305 पर सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। हाईवे पर जमी बर्फ को हटाने के लिए शुरू कर दिया गया है। PWD अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर यातायात को जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा। मौसम विभाग ने की चेतावनी मौसम विभाग का कहना है आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में अधिक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिस कारण तापमान में भारी गिरवाट देखने को मिलेगी। पर्यटकों को सतर्कता बरतने की सलाह
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को विशेष सलाह दी गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और किसी भी तरह की जोखिम भरी यात्रा से बचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *