छतरपुर में स्कूल वैन में गैस सिलेंडर फटा:एलपीजी से चलाया जा रहा था वाहन, बच्चों को छोड़कर लौटी वैन धू-धकर जली

छतरपुर जिले के चंदला में एक स्कूल वैन में भीषण आग लग गई। यह घटना सोमवार को जमुनिया कुइया इलाके में हुई, जहां वैन में एलपीजी सिलेंडर फटने से आग लगी। जानकारी के अनुसार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वैन वापस लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि घटना के समय वैन में कोई बच्चा सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। एलपीजी से चलती थी वैन
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के संचालक देवराज पटेल द्वारा लगातार मारुति वैन में सिलेंडर रखकर ट्रेन संचालित की जा रही थी।यदि वैन में बच्चे सवार होते तो बड़ी घटना हो सकती थी। जानकारी के मुताबिक चंदला में सरबई मार्ग पर संचालित ग्रीन बैली पब्लिक स्कूल में को स्कूल मारुति वैन गाड़ी में LPG गैस भरते वक्त अचानक आग लग गई। उक्त मारुति वैन स्कूल में बच्चों को लाने और ले जाने के लिए लगी हुई है। आग लगने से वैन पूरी तरह जली
आग लगने के बाद मारूति वैन धू धूकर जलने लगी और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाई गई। लोगों के आरोप हैं कि पुलिस प्रशासन नियम कानून की बात सिर्फ मौखिक और कागजों में तो करता है पर हकीकत में स्कूल वैन की जांच नहीं होती। बच्चों की वैन LPG गैस सिलेंडर से चल रही थी और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप हैं कि इस तरह से क्षेत्र में चले रहे वाहनों पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। इस तरह LPG गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से चल रही गाड़ियां किसी बड़े हादसे का सबब बन जानलेवा हादसों को आमंत्रण दे रहीं हैं।
देखें घटना के बाद की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *