मंत्री रावत- मैं डोटासरा के बयानों की निंदा करता हूं:बोले-उनको कोई कुछ भी कान में बोल देता तो वह बजने लगते है, उन्हें छपने की आदत

राजस्थान सरकार में मंत्री सुरेश रावत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि उनको कोई भी कुछ कान में बोल देता है, तो वह बजने लगते हैं, जिसे हम झूठ का डोल बोलते हैं। डोटासरा को छपने की आदत है, इसलिए वह कुछ ना कुछ बोलते रहते हैं। मैं उनके बयानों की निंदा करता हूं। मंत्री सुरेश रावत ने वीर बाल दिवस पर 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी के लिए सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधा। मंत्री सुरेश रावत ने कहा- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिस तरह की भाषा का उपयोग करते हैं, मैं उसकी निंदा करता हूं। उनको कोई भी कुछ कान में बोल देता है, तो वह बजने लगते हैं, जिसको हम झूठ का डोल बोलते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें रोज छपने की आदत है। कुछ ना कुछ बोलेंगे तो ही तो छपेगा। रावत ने कहा- मनरेगा का नाम बदलने की बात है तो पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर अब तक कई बार समय के साथ नाम चेंज हुए हैं। इस प्रदर्शन से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस को राम के नाम से चीड़ है। राम हमारे प्राण वायु है। हमारे प्राण वायु को ही कांग्रेस छीनना चाहती है। तथाकथित लोगों को खुश करने के लिए यह आंदोलन किया है। मेरी यही सलाह है कि देश को तोड़ने के लिए नापाक हरकत कर रहे हैं, वह नहीं करें भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें। रावत ने कहा- अरावली को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से गुमराह कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने विश्वास दिया है। हमारी अरावली पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी। हमारी जिम्मेदारी है कि उसे हर हाल में संरक्षित करें। हमारी सरकार इसमें कोई भी समझौता नहीं करेगी। लाखों की संख्या में भी सरकार की ओर से पौधे लगाए गए है। वीर बाल दिवस पर होंगे प्रोग्राम रावत ने कहा- भारतीय जनता पार्टी 20 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर तक पूरे राजस्थान में मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर और बूथ स्तर तक वीर बाल दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जनवरी 2022 में इसकी शुरुआत की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *