झालावाड़ में कांग्रेस एससी विभाग का संवाद कार्यक्रम:संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा, युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर

झालावाड़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के एससी विभाग का एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय में हुआ, जिसमें राष्ट्रीय समन्वयक एवं राजस्थान प्रभारी राजेश शेरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और एससी विभाग के पदाधिकारी इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान राजेश शेरसिया ने संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं और जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएं। शेरसिया ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा सामाजिक न्याय के प्रयासों को तेज करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है। कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं, संगठनात्मक चुनौतियों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। शेरसिया ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन बातों को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा सामाजिक समरसता और समान अधिकारों के लिए काम किया है। वहीं, पूर्व विधायक मदन लाल वर्मा ने संगठन की एकजुटता को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला व ब्लॉक स्तर के नेता, एससी विभाग के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में, संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन गोपाललाल मेघवाल ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *