जोधपुर के रावण का चबूतरा मेला मैदान में हस्तशिल्प मेला चल रहा है। इस मेले में कई अनूठी स्लॉट भी सजी हुई है। ऐसे ही एक गाय के गोबर और उससे बने उत्पादों की एक स्टॉल सजी है। जहां पर लोग गौमय उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। गोबर से बनाए आइटम राकेश निहाल ने बताया कि गांव के लोग गोबर से कैसे स्वावलंबी बन सकते हैं उसको यहां पर मेले में दिखाया गया है। गाय के गोबर के साथ मिट्टी मिलाकर साबुन तैयार किया गया है। इसके अलावा गोबर से कंडो का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा गाय का घी और जड़ी बूटियां को मिक्स करके धूपबत्ती बनाई गई है। गोबर और गोमूत्र को मिक्स करके तरल खाद बनाया गया है। इसके साथ ही गोबर की भस्म से पानी तैयार किया गया है। ये पानी शरीर को स्वस्थ रखता है। उसके अलावा गोबर से बनाकर दंत मंजन आदि बनाए जा रहे हैं। राकेश ने बताया कि आज के समय में केमिकल का बोलबाला है। लोगों तक प्राकृतिक चिकित्सा और प्राकृतिक उत्पाद उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उसे शुरू किया गया है। गोबर से चिकित्सा और गौ आधारित खेती के बारे में बताया जा रहा है। इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है।


