भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर उदयपुर के भींडर नगर मंडल अध्यक्ष के नाम पर विरोध शुरू हो गया है। यहां जिसको अध्यक्ष बनाया उसको लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से लेकर चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी तक विरोध लिखित में भेजा। अध्यक्ष पद को लेकर विरोध यह विरोध भाजपा भाजपा महिला मोर्चा देहात की जिला मंत्री मीना टेलर ने किया है। उनके आवास पर शनिवार रात को भीण्डर स्थित निवास पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें विरोध जताया गया है। मीना ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा कि मात्र डेढ़ साल पहले पार्टी में आई तिलकेश व्यास को भींडर मंडल का अध्यक्ष बना दिया जो हम स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हम 16 बरसों से पार्टी के कार्यकर्ता है। जब वल्लभनगर विधानसभा में जनता सेना के सामने पार्टी का झंडा उठाने वाला कोई नहीं था तब हमने कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी का साथ दिया था और आज पार्टी में हमे बुलाया नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष को स्वीकार नहीं करेगें। पार्टी में एक ही महिला जिसको अभी मंडल अध्यक्ष बनाया उसको बूथ अध्यक्ष, खाद्य सुरक्षा सदस्य सभी में पद दे रखा हैं यह गलत है। बैठक में कहा गया कि एक वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा हमे मण्डल अध्यक्ष को लेकर जो बैठक हुई उस दिन रोका गया था। टेलर ने बताया क इस दौरान बैठक में ममता सेन, गोरी वैष्णव, मंडल मंत्री केसर सेन, कार्यालय मंत्री माया वेद, कार्यालय सदस्य कला वैष्णव आदि मौजूद रही।


