बैतूल जेल में रेप केस में बंद आरोपी ने फांसी लगा ली। आरोपी संदीप (28) उर्फ गोलू उर्फ गोटू बैरक नंबर-2 में बंद था। वह पिछले महीने ही जेल आया था। शनिवार-रविवार की रात उसने बाथरूम की छत पर लगे पटरे में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जेल अधीक्षक योगेन्द्र तिवारी ने बताया कि मृतक बैतूल के आठनेर का रहने वाला था। घटना की जानकारी सुबह मिलने पर अधिकारियों और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। शव को उतरवाकर मॉर्च्युरी भेजा है। जांच चल रही है। दीवार पर चढ़ने के फुट प्रिंट
फोरेंसिक एक्सपर्ट आबिद खान ने बताया कि मृतक ने बैरक नंबर-2 के बाथरूम में धोती जैसे कपड़े से फांसी लगाई है। बाथरूम की दीवारों से ऊपर चढ़कर उसने अंदर लगी बल्ली पर कपड़ा बांधा। मौके पर दीवार पर चढ़ने के फुट प्रिंट भी मिले हैं। 18 दिसंबर को जेल लाया गया था
मृतक संदीप पर रेप का आरोप था। उस पर आठनेर थाने में नाबालिग से रेप, अपहरण का मामला दर्ज था। इस मामले की न्यायिक जांच चल रही है। उसे 18 दिसंबर 2024 को जेल लाया गया था। उसका केस लड़ने विधिक सहायता से वकील भी उपलब्ध कराया गया था। महाराष्ट्र में रहता है परिवार
मृतक संदीप का पूरा परिवार चांदूर बाजार महाराष्ट्र में रहता है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह दो साल से फरार चल रहा था। उसके जेल जाने के अगले ही दिन पत्नी मिलने भी आई थी। बीच में एक-दो बार फोन पर बात हुई थी। पत्नी ने कहा- साजिश के तहत हत्या
पत्नी सपना ने कहा उसने मुझे जेल से फोन पर कपड़े लाने को कहा था, लेकिन आज सुसाइड की खबर आई, यह साजिश है। सपना का कहना है कि उसका पति सुसाइड नहीं कर सकता। जिन लोगों ने इस पर रेप का आरोप लगाया था, उन्हीं ने पुलिस और जेल वालों से मिलकर उसे मरवा दिया। खेती के विवाद में उस पर रेप का झूठा आरोप लगाया गया था। यह खबर भी पढ़ें… पत्नी की मौत से डिप्रेशन में आए युवक का सुसाइड
भोपाल के हनुमानगंज इलाके में रहने वाले एक पेंटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना शुक्रवार रात की है। आत्महत्या से पहले वह घर में अकेले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। पूरी खबर पढ़ें…


