गृह राज्यमंत्री बेढम बोले-कांग्रेसराज में राजस्थान रेपिस्थान था:रोटी मांगती महिलाओं के साथ हो रहा था दुराचार; हमने भय-मुक्त प्रदेश बनाया

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा है कि मंत्री बेढम ने अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय वन विभाग की जमीन पर सात सौ पट्टे दिए थे, जबकि हमारी सरकार जल,जीवन और जंगल बचाने के साथ साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण लिए कटिबद्ध है। कांग्रेस का पर्दाफाश हो चुका है। हमारी पार्टी ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी वास्तविकता बता दी है। यह बात मंत्री बेढम ने मालपुरा में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के पिता के निधन पर सांत्वना देने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी की आवास पर पहुंचने के दौरान मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा किकांग्रेस राज्य में लूट की घटनाएं अत्यधिक मात्रा में होती थी,उसमें भी बहुत कमी दर्ज की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी पुलिस ने आमजन में विश्वास अपराधियों में भय वाले स्लोगन को साकार करने का काम किया है। आज पुलिस से मजबूती से काम करती है, अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करती है। चाहे वह पेपर लीक माफिया हो चाय दूसरे अपराधी हो। सबको पुलिस ने जेल के पीछे पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस के राज में स्थिति यह थी कि राजस्थान को लोग रेपिस्तान कहने लग गए थे। आए दिन कांग्रेस के राज्य में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री के नाक के नीचे जयपुर में रोटी मांगती हुई महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हो रही थी। लेकिन आज अपराधी भय करता है, पुलिस से, कानून से यह हमने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सभी प्रकार के अपराधों में भारी कमी आई है कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। संगठित अपराध जीरो पर चला गया है। अवैध मादक पदार्थ ऑन की तस्करी पर कंट्रोल किया गया है। सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं का भी ग्राफ बहुत नीचे गिरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *