‘किरोड़ीलाल मीणा पर शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ’:मंत्री बोले- कोई नई बात नहीं है, जांच के बाद पता चलेगा सही या गलत

राजस्थान सरकार की पहली वर्षगांठ पर जिले में अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। शनिवार को बाड़मेर प्रभारी मंत्री और पशुपालन, गोपालन, देवस्थान, डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत प्रेसवार्ता की। एसडीएम जमीन बेचने के मामले में मंत्री ने कहा कि उसकी कलेक्टर की ओर से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकार दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करेगी। एसआई भर्ती का निर्णय जल्द सरकार करेगी। दरअसल, राजस्थान सरकार एक साल पूरे होने पर सभी जिलों में सिलसिलेवार प्रभारी मंत्री प्रेसवार्ता कर रहे है। एक साल में हुए विकास कार्यो का गुणगान कर रहे है। इस दौरान प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत, विधायक प्रियंका चौधरी, आदूराम मेघवाल, जिला कलेक्टर टीन डाबी, एसपी नरेंद्र सिंह मीना सहित अधिकारी मौजूद रहें। उन्होंने जिला विकास डायरी का भी विमोचन किया। मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो काम रुके हुए है उन कामों को गति पकड़वाएंगे। किसी स्टेज पर रुके हुए है। उनको हम निश्चित रूप से जल्द उसको पूरा करेंगे। कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ेंगे। मंत्री ने एसआई भर्ती को लेकर निर्णय सरकार आने वाले समय में करेगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उस पर निर्णय लिया जाएगा। पहले भी कई निर्णय सरकार ने लिए है। भर्ती प्रक्रिया में जिन्होंने घोटाले किए है। चाहे वह आरपीएससी बोर्ड के सदस्य और चाहे बड़े-बड़े थे उनके खिलाफ भी सरकार ने निर्णय लिए है। आने वाले समय में और भी निर्णय सरकार लेगी। सारी कानूनी प्रक्रिया होती है। वो प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। डायरेक्ट निर्णय लेने का अधिकार नहीं होता है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करवाकर कौन दोषी है उनकी पूरी जांच करवाकर यह निर्णय किए जाते है। मंत्री ने एसडीएम ने जमीन बचने के सवाल पर बोले कि ऐसा कोई विषय नहीं है अगर ऐसा कुछ है तो उसकी जांच करवाकर अगर कोई दोषी पाया जाता है तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। इसमें बॉर्डर वाली बात ही नहीं है। शिकायत मिली है तो उसकी जांच करवाई जाती है। उसकी प्रोपर तरीके से जांच की जाती है। जांच में जो रिजल्ट आएंगा उसके आधार पर सरकार तत्काल कार्रवाई करेगी। कलेक्टर मेडम जांच कर रहे है उसके बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री किरोड़ीलाल पर मुकदमा दर्ज होने पर सवाल पर मत्री बोले- मुकदमें प्रक्रियाधीन है। मेरे खिलाफ शिकायत आएगी तो पुलिस का काम है मुकदमा दर्ज करेगी। यह कोई नई बात नहीं है। किसी के खिलाफ शिकायत आने पर जांच की जाएगी। वो शिकायत सही या नहीं यह इसकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *