चंडीगढ़ में परिवहन विभाग ने CH01-DC सीरीज के VIP नंबरों की बोली कराई। इसमें सबसे महंगा CH01-DC-0001 बिका। जिसे 31.35 लाख रुपए में खरीदा गया। दूसरे नंबर पर CH01-DC-0009 नंबर रहा, जिसे 20.72 लाख रुपए में खरीदा गया। विभाग की तरफ से इन नंबरों की ऑनलाइन नीलामी कराई गई थी। यह नीलामी 20 से 22 दिसंबर के बीच हुई थी। जिसके बाद आज इसकी डिटेल जारी की गई। जिसमें बताया गया कि 485 नंबरों की बिक्री हुई, जिससे विभाग को 2.96 करोड़ की आमदनी हुई। हालांकि यह नंबर किन लोगों ने खरीदे और वह किस गाड़ी पर लगाएंगे, इसके बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं माना जा रहा है कि इस सीरीज में DC शब्द होने की वजह से भी खरीदारों में नंबर को लेकर क्रेज दिखा। जानिए, कौन सा नंबर कितने में बिका… 70 हजार की एक्टिवा के लिए 15 लाख का नंबर भी बिक चुका
चंडीगढ़ में ही 3 साल पहले CH01-CJ-0001 की बिक्री को लेकर इसी तरह का क्रेज दिखा था। तब एक व्यक्ति ने यह नंबर 15 लाख रुपए में खरीदा था। एडवर्टाइजिंग के पेशे से जुड़े 42 साल के बृज मोहन ने यह नंबर 70 हजार की एक्टिवा के लिए खरीदा था। हरियाणा में लग चुकी 1.17 करोड़ की बोली
इससे पहले वीआईपी नंबर को लेकर बड़ा क्रेज हरियाणा में दिखा था। जहां HR88B8888 नंबर की बोली 1.17 करोड़ तक पहुंच गई थी। हालांकि इसे खरीदने वाला कीमत नहीं दे पाया। जिसके बाद परिवहन विभाग ने इसकी बोली रद्द कर दी। फिर से इस नंबर की बोली कराई गई तो यह नंबर केवल 37.51 लाख रुपए में बिक गया। इसमें पहले बोली लगाने वाले को हिस्सा नहीं लेने दिया गया। यह नंबर कैथल के प्रॉपर्टी डीलर ने खरीदा था। गुरुग्राम का नंबर 22.80 लाख में बिक चुका नंबर
गुरुग्राम में हुई बोली में भी HR26FY0001 नंबर 22.80 लाख में बिक चुका है। इस नंबर को लेने के लिए 15 लोगों ने बोली लगाई थी। फरीदाबाद का HR51CU0001 नंबर 19 लाख 70 हजार रुपए में बिक चुका है। इसके लिए 14 लोगों ने ऑक्शन में भाग लिया है। **********
ये खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में गीला-सूखा मिक्स कूड़ा नहीं उठाएगा निगम, कमिश्नर बोले- साढ़े 13 हजार तक जुर्माना लगेगा, नाम दर्ज होंगे चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अब नगर निगम गीला और सूखा मिला हुआ कचरा नहीं उठाएगा। इस संबंध में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 500 से लेकर साढ़े 13 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा (पढ़ें पूरी खबर)


