अशोकनगर में सोमवार शाम के समय अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा और अत्याचारों के विरोध हुआ। इस दौरान इस्लामिक कट्टरता का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में दीपु नामक एक युवक को पैगंबर मुहम्मद के अपमान के झूठे आरोप में कट्टरपंथी भीड़ ने निशाना बनाया था। दीपु एक गारमेंट फैक्ट्री में कार्यरत था और किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि भीड़ ने उसके घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को पेड़ से बांधकर आग के हवाले कर दिया गया।


