मऊगंज बाईपास पर डंपर ने कार को मारी टक्कर:3 लोग घायल, एक गंभीर; नागपुर से पटना जा रहा था परिवार, आरोपी ड्राइवर फरार

मऊगंज बाईपास पर सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने नागपुर से पटना जा रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक गंभीर घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। नागपुर से पटना जा रहा था परिवार घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मऊगंज बाईपास पर हुई। कार (MH40BE7990) में सवार एक परिवार नागपुर से पटना जा रहा था। इसी दौरान डंपर ट्रक क्रमांक MP17 HH 4338 के चालक ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाते हुए कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 3 लोग घायल, एक गंभीर हादसे में कार चला रहे सरोज सिंह, जो पटना के निवासी हैं और वर्तमान में नागपुर में रहते हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा। डंपर चालक फरार, केस दर्ज हादसे के कारण बाईपास पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और यातायात को सुचारु किया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोग बताते हैं कि मऊगंज बाईपास पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद यातायात नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *