करौली में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से सोमवार को स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों की मौजूदगी रही, जहां युवाओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवा महोत्सव का शुभारंभ सीबीईओ सीमा जादौन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एडीएम हेमराज परिड़वाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनसे अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले का नाम संभाग और राज्य स्तर पर रोशन करने की अपील की। एडीएम परिड़वाल ने युवाओं को सकारात्मक सोच और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। एडिशनल एसपी गुमानाराम ने युवाओं को सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अत्यधिक निर्भर न रहने की सलाह दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने और वास्तविक प्रतिभा निखारने पर जोर दिया। एडिशनल एसपी ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की। कार्यक्रम में एडीएम हेमराज परिड़वाल, एडिशनल एसपी गुमानाराम, सीडीईओ गोपाल प्रसाद मीना, जिला शिक्षा अधिकारी इंद्रेश तिवाड़ी, सीबीईओ सीमा जादौन, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मानसिंह मीना सहित अन्य अतिथियों का पारंपरिक तिलक और बैंड वादन के साथ स्वागत किया गया। प्रिंसिपल गोविंद प्रजापत एवं स्कूल स्टाफ ने अतिथियों का मोमेंटो और दुपट्टा भेंट कर अभिनंदन किया। युवा महोत्सव में कहानी, चित्रकला, हैंडीक्राफ्ट, भाषण, टेक्सटाइल, एग्रो प्रोडक्ट, इनोवेशन, विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, रेयर आर्ट, कविता, सामूहिक एवं एकल गायन तथा नृत्य सहित 13 विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश मीना ने किया। इस अवसर पर सोहनलाल तिवाड़ी, गंगाराम प्रजापत, घनश्याम मीना, समय सिंह, मुखराज मीना सहित अनेक शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। एएसपी गुमानाराम द्वारा सोशल मीडिया और एआई पर निर्भर न रहने, साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने और हेलमेट उपयोग का संदेश


