जयपुर में नहर के गणेश मंदिर के पास आया लेपर्ड:ट्रैंकुलाइज करने में जुटी रेस्क्यू टीम; पुलिस बोली-घायल या बीमार, ज्यादा मूवमेंट नहीं कर रहा

जयपुर में रविवार को नहर के गणेश मंदिर के पास लेपर्ड आ गया। लेपर्ड गढ़ गणेश और नहर के गणेश मंदिर के बीच पहाड़ी पर बैठा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास खड़े लोगों को मौके से हटाया दिया है। वन विभाग की टीम लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश कर रही है। सीआई ब्रह्मपुरी ईश्वर पारीक ने बताया- आज दोपहर करीब 3:30 बजे नहर के गणेश मंदिर और गढ़ गणेश मंदिर के बीच पहाड़ी पर लेपर्ड होने की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम से मिली। गश्ती दल को मौके पर भेजा गया। देखने में लेपर्ड घायल या बीमार लग रहा है। इसलिए मूवमेंट नहीं कर रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैंकुलाइज करने के बाद लेपर्ड का इलाज किया जाएगा। रेस्क्यू कर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रखेंगे
नाहरगढ़ सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) उमेश गुप्ता ने बताया- रेस्क्यू टीम लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश में जुटी है। इसे रेस्क्यू कर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रखेंगे। ठीक होने के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा। एक दिन पहले नाहरगढ़ में दिखा था लेपर्ड
इससे पहले, ​​​​​​​11 जनवरी की सुबह 8 बजे नाहरगढ़ किले में पार्किंग एरिया के पास दीवार पर लेपर्ड दिखा था। वह कुछ देर तक दीवार पर घूमता रहा। फिर चला गया। सुबह नाहरगढ़ पहुंचे पर्यटकों ने लेपर्ड को अपने कैमरे में केद किया था। पहले भी आबादी क्षेत्र में पहुंच चुके लेपर्ड
जयपुर के झालाना और आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व होने की वजह से बड़ी संख्या में तेंदुए का मूवमेंट रहता है। इससे पहले 7 दिसंबर को जयपुर के विद्याधर नगर में 4 घंटे तक लेपर्ड की दहशत रही थी। जयसिंहपुरा खोर में मानबाग और जगतपुरा के आशियाना ग्रीनवुड सोसाइटी में लेपर्ड पहुंच गया था। दिल्ली रोड, जमवारामगढ़, मालवीय नगर, झालाना इलाके में भी लेपर्ड का मूवमेंट नजर आ चुका है। इस दौरान लेपर्ड कई बार मवेशियों और जंगली जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। जमवारामगढ़ इलाके में मासूम बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया था। जयपुर में 75 लेपर्ड रह रहे
जयपुर में पिछले कुछ वक्त से लेपर्ड की संख्या लगातार बढ़ रही है। झालाना, आमागढ़ और नाहरगढ़ सफारी में लगभग 75 लेपर्ड रह रहे हैं। इनमें सबसे अधिक लगभग 45 लेपर्ड झालाना में हैं। 20 से ज्यादा लेपर्ड आमागढ़ के जंगलों में हैं। जयपुर देश का पहला ऐसा शहर है, जहां 2 लेपर्ड सफारी, एक लॉयन सफारी, एक टाइगर और एक एलिफेंट सफारी है। ये भी पढ़ें… जयपुर में नाहरगढ़ किले की दीवार पर लेपर्ड; VIDEO:दो शावकों के साथ पर्यटकों को दिखाई दिया, शोर होने पर भागा जयपुर के नाहरगढ़ किले में पार्किंग एरिया के पास दीवार पर शनिवार सुबह 8 बजे लेपर्ड अपने दो शावकों के साथ दिखाई दिया। वह कुछ देर तक दीवार के ऊपर घूमता रहा। फिर चला गया। सुबह नाहरगढ़ पहुंचे पर्यटकों ने लेपर्ड को अपने कैमरे में केद किया। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *