इंदौर से रीवा के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू:पहले दिन 45 मिनट की देरी से उड़ान भरी; मंत्री विजयवर्गीय 40 कार्यकर्ताओं संग रवाना

इंदौर से रीवा के बीच सोमवार 22 दिसंबर से इंडिगो एयरलाइंस की सीधी उड़ान शुरू हो चुकी है। पहले दिन यह फ्लाइट अपने तय समय से 45 देरी से इंदौर एयरपोर्ट से रवाना हुई। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में इंदौर से 50 से ज्यादा यात्री सवार हुए हैं। इंदौर से रीवा की सीधी फ्लाइट शुरू होने से समय कम हो जाएगा। अभी ट्रेन या बस से 15 घंटे में पूरी होने वाली यात्रा महज 1 घंटा 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। इसका फायदा विंध्य के आठ जिलों को मिलेगा। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से इंदौर से रीवा के लिए प्रतिदिन 70 सीटर विमान का संचालन किया जाएगा। किराया 4700 रुपए के करीब है। इंडिगो एयरलाइंस की इस नियमित सेवा में वायुयान सुबह 11.30 बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर बाद 1.15 बजे रीवा आयेगा। तदुपरांत 1.35 बजे रीवा से इंदौर रवाना होगा। आज पहले दिन इंडिगो एयरलाइंस के विमान से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय अपने 40 से अधिक सदस्यीय दल के साथ इंदौर से रीवा के लिए रवाना हुए है। वहीं उप मुख्यमंत्री शुक्ल भी इस विमान से 70 से अधिक यात्रियों के साथ रीवा से इंदौर के लिए रवाना होंगे। बेहतर होगी कनेक्टिविटी रीवा से इंदौर हवाई सेवा विन्ध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति देगा तथा विकास, व्यापार और पर्यटन के अवसरों को सशक्त बनाएगा। इससे विन्ध्य क्षेत्र के इंदौर में निवासरत हजारों नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी और इंदौर विमानतल से मुंबई, दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, बैंगलोर आदि शहरों के साथ ही विदेशों के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस हवाई सेवा से विन्ध्य क्षेत्र के सतना, सीधी, शहडोल, मऊगंज आदि क्षेत्रों के नागरिकों को व्यापार, व्यवसाय के साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा में सुविधा भी मिलेगी। मंत्री के साथ दो दिवसीय यात्रा पर मंत्री विजयवर्गीय के साथ हवाई यात्रा कर रीवा पहुंचने के बाद सभी यात्री चित्रकूट और मैहर की दो दिवसीय तीर्थयात्रा पर जाएंगे। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आज 22 दिसंबर को ही चित्रकूट के लिए प्रस्थान किया जाएगा, जबकि कल 23 दिसंबर को सभी कार्यकर्ता मैहर में देवी दर्शन करेंगे। 23 दिसंबर की रात को सभी यात्री मैहर से विमान द्वारा वापस इंदौर लौटेंगे। हवाई सेवा के माध्यम से तीर्थयात्रा पर जाने को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उन्होंने इस अवसर के लिए मंत्री विजयवर्गीय के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधानसभा के 40 कार्यकर्ताओं के साथ सफर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मेरी विधानसभा मेरा परिवार है। इसी भाव के साथ आज का दिन मेरे लिए विशेष रूप से आनंद और संतोष से भरा रहा। इंदौर से रीवा के लिए इंडिगो की नई विमान सेवा के शुभारंभ के साथ इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के 40 समर्पित कार्यकर्ता साथियों को पहली बार हवाई यात्रा कराना मेरे जीवन के सबसे भावुक क्षणों में से एक है। जब कार्यकर्ता पहली बार विमान में बैठे तो उनकी आंखों में चमक, चेहरे पर मुस्कान थी। मन में अपार उत्साह था। उस पल उनकी खुशी शब्दों से परे थी और उसे देखकर मेरा हृदय आत्मीयता से भर उठा। ये सभी साथी रीवा पहुंचकर चित्रकूट और मैहर की दो दिवसीय पावन तीर्थयात्रा पूर्ण कर पुनः इंदौर लौटेंगे। तीन कैटेगरी में कर रही कंपनी बुकिंग इंदौर से रीवा के लिए शुरू हुईं इंडिगो की फ्लाइट में तीन कैटेगरी में टिकट रखे गए हैं। पहली कैटेगरी सेवर फेयर है जिसका किराया 5,203 रुपए है, दूसरी कैटेगरी फ्लेक्सी प्लस फेयर है जिसका किराया 5,518 रुपए है वहीं तीसरी कैटेगरी सुपर 6E फेयर है, जिसका किराया 6,778 रुपए है। यह खबर भी पढ़ें… आज से शुरू हुई इंदौर-रीवा सीधी फ्लाइट विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। आज से इंदौर और रीवा के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। पढ़ें पूरी खबर इंदौर में इंडिगो का संकट बरकरार:आज हैदराबाद-चेन्नई की चार फ्लाइट्स रद्द इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनी ने सोमवार को इंदौर से हैदराबाद और चेन्नई की उड़ानों को निरस्त कर दिया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले रविवार रात को भी जयपुर से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द की गई थीं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *