मालगाड़ी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:डूंगरपुर में अहमदाबाद-उदयपुर रेल मार्ग पर हादसा, लोको पायलट ने अस्पताल पहुंचाया

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में अहमदाबाद-उदयपुर रेलवे मार्ग पर आसियावाव गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया है। बिछीवाड़ा थाने के एएसआई शिशुपाल सिंह ने बताया कि अहमदाबाद से उदयपुर रेलवे लाइन पर एक टावर वेगन मालगाडी कल शनिवार देर शाम को आ रही थी। इस दौरान एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। जिस पर मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। घटना के बाद भी बुजुर्ग की सांसें चल रहीं थीं। जिस पर लॉको पायलट उसी वेगन में लेकर डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। जहां से बुजुर्ग को एम्बुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी। रविवार को पुलिस ने बुजुर्ग की पहचान आतरसोबा निवासी कुरा अहारी के रूप में की। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *