शहर में किन्नरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई:जोधपुर में नेक मांगने गए किन्नरों पर दूसरे गुट ने किया हमला, बोलेरो क्षतिग्रस्त

जोधपुर में किन्नरों के बीच वर्चस्व को लेकर झगड़े का मामला सामने आया है। इसको लेकर गादीपति सरोज मासी के साथ किन्नर शास्त्री नगर थाने पहुंचे हैं। यहां पर रिपोर्ट दी गई है। इस झगड़े में एक बोलेरो क्षतिग्रस्त कर दी गई। गादीपति सरोज मासी ने बताया कि वो गुरु कमला बुआ के बाद गादीपति है, लेकिन शहर में कई ऐसे किन्नर है जो फर्जी पहचान बनाकर घूम रहे हैं यह लोग अवैध तरीके से वसूली भी करते हैं लोगों से रुपए भी मांग रहे हैं। आज भी शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के D सेक्टर में उनके चेले नेग लेने के लिए डॉक्टरों के आवास पहुंचे थे। यहां पर बाहरी किन्नरों के कहने पर अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और उनके चेले कीनन पर भी हमला करने का प्रयास किया इस दौरान बोलेरो कैंपर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। उन्होंने कहा कि जोधपुर में वर्षों से यहां पर एक ही गादीपति होता है। घंटाघर हवेली की वह गादीपति है, लेकिन आजकल जोधपुर में कई बाहर के किन्नर भी आ गए हैं। जो माहौल खराब कर रहे हैं। बाहर से आए किन्नर नशा भी करते हैं और अपने साथ रखने वाले लड़कों को भी नशा करवाते हैं और हमारे किन्नरों पर हमला करते हैं। मामले को लेकर शास्त्री नगर थाने के SI शैतान चौधरी ने बताया कि किन्नरों के एक गुट की ओर से दूसरे गुट के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। इसको लेकर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *