टोंक में अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्री-शताब्दी समारोह के तहत रविवार को मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल रहे। आरएसएस के नगर संघचालक दिनेश बुंदेल ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल के अलावा जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल सहित अन्य ने शिरकत की। सम्मेलन में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र के साथ ही उनके द्वारा किए गए लोकोपकार कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मिलजुल कर प्रयास करने की बात कही। ‘बहादुर महिला थी अहिल्या बाई’
सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने कहा कि सनातन धर्म में नारी का स्थान बड़ा है। जब देश में विदेशी शासन था, उस दौरान भी नारियों ने अपनी योग्यता से लोहा मनवाया था। अहिल्या बाई भी ऐसी बहादुर महिला थी।
इस मौके पर संघ के दिनेश बुंदेल के अलावा बीजेपी विधायक अजित सिंह मेहता, अशोक कासलीवाल, महेंद्र विजय, सत्यनारायण नामा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, गर्ल्स कॉलेज प्राचार्या सुलोचना मीणा, CDEO सुशीला करनानी, दीपक संगत, खेमराज मीना, ओम पांडे, चंद्रवीर सिंह चौहान, विष्णु शर्मा, रमेश गढ़वाल, लड्डू राम किराड़, नीलिमा आमेरा आदि मौजूद रहे।


