नड्डा ने किया ‘विष्णु के दो साल’ पत्रिका का विमोचन:छत्तीसगढ़ सरकार की दो साल की उपलब्धियों की झलक,सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सोमवार को ‘विष्णु के दो साल: विकास और प्रगति बेमिसाल’ पत्रिका का विमोचन किया। इस पत्रिका का संपादन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने किया है। इसमें छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से दिखाया गया है। अमित चिमनानी ने बताया कि 2003 से 2018 तक डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने विकास और जनकल्याण के मजबूत कदम उठाए थे। वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने पिछले दो वर्षों में इन्हीं उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश को और विकसित करने का काम किया है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह विकसित राज्य बनाया जाए। चिमनानी ने कहा कि यह पत्रिका प्रदेश के विकास का एक ऐसा दस्तावेज है, जिससे छत्तीसगढ़ में हुए विकास की तस्वीर साफ़ नजर आती है। विमोचन के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *