लुधियाना पहुंचे राजा वड़िंग और बाजवा:गोगी के परिवार से मिलकर जताया शोक; बोले-गुरप्रीत ने बनाए थे अच्छे रिश्ते, कांग्रेस से रहा नाता

लुधियाना से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का 10 जनवरी रात करीब साढ़े 11 बजे निधन हो गया। पुलिस के अनुसार गोगी अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे, तभी अचानक से गोली चली जो उनकी कनपटी से आर-पार हो गई। आज गोगी के घर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा शोक व्यक्त करने पहुंचे। वड़िंग और बाजवा ने गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर बस्सी से मिलकर दुख सांझा किया। राजा वड़िंग ने कहा कि गोगी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने पार्टी की लाइन क्रॉस करके अपने रिश्ते अच्छे रखे हुए थे। अपने सामाजिक रिश्ते बेहतर निभाए है। आज परिवार के साथ समूह कांग्रेस भी खड़ी है। गोगी के साथ कांग्रेस का गहरा नाता रहा है। बाजवा बोले- गोगी ने लंबा अर्सा कांग्रेस में बिताया प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि गोगी मेरे छोटे भाई थे। उन्होंने जिंदगी का बहुत लंबा अर्सा कांग्रेस में बिताया था। गोगी तीन बार पार्षद रहे है। बाजवा ने कहा कि जब मुझे पंजाब कांग्रेस के प्रधान बनने का मौका मिला था, तो शहर के समस्त नेताओं के कहने पर मैंने गोगी को जिला कांग्रेस के प्रधान बनाया था। गोगी पिछली कांग्रेस की सरकार में PSIEC के चेयरमैन भी रहे है। गोगी बहुत ही मिलसान इंसान थे। गोगी हमारे पुराने साथी रहे है। परमात्मा से अरदास है कि उन्हें अपने चरणों में भगवान स्थान दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *