फरीदकोट में बारिश से गिरा मकान:घटना के वक्त मकान मालिक अस्पताल में भर्ती, अकेला था रहता

फरीदकोट में बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। घटना के समय मकान मालिक सुखराम की जान इसलिए बच गई, क्योंकि वह उस समय बीमारी के चलते फरीदकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती था। घटना कोटकपूरा शहर की बंगाली बस्ती की है। सुखराम के मुताबिक, उन्हें छत गिरने की जानकारी बगल के कमरे में रहने वाले भाई ने दी। जब वह अस्पताल से घर पहुंचे तो देखा कि छत का मलबा पूरे कमरे में फैला हुआ था। इस हादसे में उनके घर में रखे पंखे, पेटी, बर्तन, बेड, अलमारियां और अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सुखराम अकेले रहते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने और उनके पड़ोसी काला राम ने सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं से छत के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक मदद की अपील की है। यह घटना गरीब परिवार के लिए बड़ा झटका साबित हुई है, जिसमें उनका सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *