शादी का झांसा देकर महिला से रेप:आरोपी ने खुद को बताया तलाकशुदा, पीड़िता की भी कराया तलाक

महाराष्ट्र की महिला ने माउंट आबू निवासी युवक पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने सिरोही एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि युवक ने तलाकशुदा बताकर उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने महिला की भी तलाक करवा दिया। एसपी को महाराष्ट्र निवासी महिला ने पत्र देते हुए बताया कि अजय शर्मा से उसकी मुलाकात अक्टूबर 2020 में मुंबई के एलिफेंटा घूमने के दौरान हुई थी। बाद में दोस्ती के दौरान उसने अपने परिवार के दुखों से अवगत करवाते हुए कहा कि उसकी पत्नी कविता भी ब्रह्मकुमारी के संपर्क में है। उसकी पत्नी का उससे किसी प्रकार का रिश्ता नहीं है। जनवरी 2023 में वह आबूरोड आई। आरोपी ने उसकी पत्नी से तलाक होने की बात कही। इस पर उसने भी उसके पति सचिन से अनबन होना बताया। इस पर अजय ने उसे तलाक लेने की सलाह देते हुए नया जीवन शुरू करने के लिए कहा। आरोपी महिला से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान आरोपी ने महिला को अपने घर पर ही रखा और जल्द शादी करने की बात कही। अप्रैल से सितंबर 2024 तक महिला को अहमदाबाद में रखा। इस दौरान आरोपी ने गर्भ निरोधक गोलियां उपलब्ध करवाई थी। आरोपी ने महिला का तलाक भी करवा दिया। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देते हुए शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *